त्‍यौहार पर दो बच्चों की मौत से घर में छाया मातम

शाहजहांपुर: खुशियों के पर्व (Festival) होली पर दो बच्चों की मौत (Death) से घर में मातम छा गया। महिला और उसके दो बच्चे छज्जे के गिरने से उसके मलवे में दब गए। जिसमें उसके 5 वर्षीय बेटे और 6 माह की बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई। महिला भी आंशिक (Partially) रूप से
 | 
त्‍यौहार पर दो बच्चों की मौत से घर में छाया मातम

शाहजहांपुर: खुशियों के पर्व (Festival) होली पर दो बच्चों की मौत (Death) से घर में मातम छा गया। महिला और उसके दो बच्चे छज्जे के गिरने से उसके मलवे में दब गए। जिसमें उसके 5 वर्षीय बेटे और 6 माह की बच्ची की मलबे में दबकर मौत हो गई। महिला भी आंशिक (Partially) रूप से घायल हो गई।
त्‍यौहार पर दो बच्चों की मौत से घर में छाया मातमघटना बड़ा थाना क्षेत्र रामनगर की है। वहां के निवासी विनोद कुमार की पत्नी सीमा बीते मंगलवार को उसके 5 वर्षीय पुत्र निक्कू और 6 माह की बेटी नंदिनी के साथ घर के दरवाजे पर खड़ी थी। दरवाजे (Gate) के ऊपर छज्जा अचानक (Suddenly) गिर पड़ा, जिसके मलबे में महिला के साथ उसका बेटा निक्कू और उसकी बेटी नंदिनी के साथ दब दब गए। तुरंत पास में खड़े लोगों ने दौड़ कर मलवा हटाकर उन्हें बाहर निकाला।

जिसमें महिला को आंशिक रूप से चोट आई जबकि उसके बेटे और बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बच्चों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों (Doctors) ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। खुशियों के इस अवसर पर दो बच्चों की मौत के साथ घर में मातम छा गया।