जिसे गांव वाले समझते रहे जंगल वहां निकला सोने का भंडार 

सोनभद्र। वर्षों पहले भारत सोने की चिड़िया (Golden Bird) हुआ करता था। बाहर से कई लुटेरे भारत आए और यहां की संपत्ति (Property) लूट कर ले गए। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की खानों (Mines) से इतना सोना (Gold) मिलने की खबर है जिससे भारत दोबारा सोने की चिड़िया बन सकता है। सोनभद्र में सोनांचल की
 | 
जिसे गांव वाले समझते रहे जंगल वहां निकला सोने का भंडार 

सोनभद्र। वर्षों पहले भारत सोने की चिड़िया (Golden Bird) हुआ करता था। बाहर से कई लुटेरे भारत आए और यहां की संपत्ति (Property) लूट कर ले गए। उत्‍तर प्रदेश के सोनभद्र की खानों (Mines) से इतना सोना (Gold) मिलने की खबर है जिससे भारत दोबारा सोने की चिड़िया बन सकता है। सोनभद्र में सोनांचल की पहाड़ियां (Hills) खनिजों से भरी हुई है। सोनभद्र की पहाड़ियां से हजारों टन सोने का अयस्क (Ores) मिला है जिसकी पुष्टि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण जीएसआई (GSI) ने की है।
जिसे गांव वाले समझते रहे जंगल वहां निकला सोने का भंडार 
जीएसआई के अनुसार यहां पर करीब 3000 टन सोने का अयस्क मिला है। इस अयस्क से करीब डेढ़ हजार टन सोना निकाला जा सकता है। इसके साथ-साथ जीएसआई ने जानकारी दी की 90 टन एंडालुसाइटए 9 टन पोटास और करीब 19 टन लौह अयस्क मिला है। इसके अलावा 10 लाख टन सिलेमिनाइट के अयस्क की खोज भी हुई है। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक रोशन जैकब ने मुख्य खनिजों की नीलामी (Auction) के लिए आदेश जारी किए हैं।
इन खनिज स्थलों की जियो टैगिंग के लिए गठित की गई 7 सदस्य टीम 22 फरवरी को खनन निदेशक को रिपोर्ट (Report) सौंपेगी। जिसके बाद केंद्र सरकार इसकी जिम्मेदारी राज सरकार को सौंपते हुए ई-निविदा (E-Tender) जारी करेगी।