हरियाणा को छोड़ बाकी राज्योंं के उपचुनावों में अब तक भाजपा आगे

न्यूज टुडे नेटवर्क। चुनावी मतगणना की तस्वीर सामने आने के साथ साथ भाजपा के लिए खुशखबरी की खबरें आने लगी हैं। बिहार में एनडीए की बढ़त के साथ की तेलंगाना में भी भाजपा का दबदबा सामने आ रहा है। हालांकि हरियाणा में भाजपा की लहर नहीं है ना ही बढ़त की ओर है लेकिन बाकी
 | 
हरियाणा को छोड़ बाकी राज्योंं के उपचुनावों में अब तक भाजपा आगे

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। चुनावी मतगणना की तस्‍वीर सामने आने के साथ साथ भाजपा के लिए खुशखबरी की खबरें आने लगी हैं। बिहार में एनडीए की बढ़त के साथ की तेलंगाना में भी भाजपा का दबदबा सामने आ रहा है। हालांकि  हरियाणा में भाजपा की लहर नहीं है ना ही बढ़त की ओर है लेकिन बाकी राज्‍यों में भाजपा और सहयोगी दल बढ़त बनाए हुए हैं।

बिहार विधानसभा के अलावा अलावा 54 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी आज मतगणना जारी है। हरियाणा को छोड़ बाकी राज्यों में भाजपा आगे चल रही है। लेकिन सबसे आश्चर्यजनक आंकड़ा तेलंगाना का है। तेलंगाना में 1 सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा सत्ताधारी टीआरएस की तुलना में भारी वोटों से आगे चल रही है। आंकड़ों की मानें तो अब तक तेलंगाना में भाजपा तीसरे या चौथे नंबर की पार्टी हुआ करती थी। लेकिन इस उपचुनाव में अब तक इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो पार्टी को 46.50% वोट मिले हैं, सत्ताधारी टीआरएस को 36.94 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस को 7.69% वोट मिले हैं।

गुजरात की 8 सीटों में से 7 पर भाजपा के चल रही है जबकि एक पर कांग्रेस आगे है। कर्नाटक की 2 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। मणिपुर की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा तीन पर लीड कर रही है।