चीन को मिलेगा एक और झटका, अब इन चीनी एप को किया जाएगा बैन

सुरक्षा के मद्देनजर पिछले महीने 59 चीनी मोबाइल एप (Mobile apps) को बैन किया गया था। जिसके बाद अब मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेश टेक्नॉलजी ने कई मोबाइल एप को बैन करने का फैसला किया है। इस मामले से जुड़े अधिकारियों (officers) ने इस बात की जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि हैलो लाइट, शेयर
 | 
चीन को मिलेगा एक और झटका, अब इन चीनी एप को किया जाएगा बैन

सुरक्षा के मद्देनजर पिछले महीने 59 चीनी मोबाइल एप (Mobile apps) को बैन किया गया था। जिसके बाद अब मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेश टेक्नॉलजी ने कई मोबाइल एप को बैन करने का फैसला किया है। इस मामले से जुड़े अधिकारियों (officers) ने इस बात की जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि हैलो लाइट, शेयर इट लाइट, बिगो लाइट और वीएफवाई लाइट को गूगल प्ले स्टोर (Google play store) और एपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया है।
चीन को मिलेगा एक और झटका, अब इन चीनी एप को किया जाएगा बैनगलवान घाटी में सीमा विवाद भारत-चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद सरकार ने टिकटॉक (tik tok) सहित 59 चाइनीज एप को बैन कर दिया था। एप को बैन करते हुए सरकार ने इन्हें देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए नुकसानदायक (Harmful) बताया था। अधिकारी ने बताया कि बैन के बाद भी लाइट वर्जन के जरिए चल रहा था जो अब ऐप स्टोर से हटा दिया गया है। प्ले स्टोर पर अब कई ऐसे एप मौजूद हैं, जिनका लिंक चीन से है। सरकार अब इन्हें भी बैन करने की तैयारी कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल में देश के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स (Software engineers) को देश को डिजिटल दुनिया में भी आत्मनिर्भर बनाने का टारगेट दिया है।
                     http://www.narayan98.co.in/
चीन को मिलेगा एक और झटका, अब इन चीनी एप को किया जाएगा बैन                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8