गुरद्वारे में शीश नवाया सांसद अजय भट्ट ने, कार्यकर्ताओं से कही ये बात

राजीव कुमार सक्सेना नानकमत्ता : नानकमत्ता पहुंचे लोकसभा सांसद ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया। यहां पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया शुक्रवार को लोकसभा सांसद-नैनीताल उधम सिंह नगर अजय भट्ट नानकमत्ता पहुंचे उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया।
 | 
गुरद्वारे में शीश नवाया सांसद अजय भट्ट ने, कार्यकर्ताओं से कही ये बात

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता : नानकमत्ता पहुंचे लोकसभा सांसद ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया। यहां पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया

शुक्रवार को लोकसभा सांसद-नैनीताल उधम सिंह नगर अजय भट्ट नानकमत्ता पहुंचे उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व नानकमत्ता पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सांसद अजय भट्ट टनकपुर में शताब्दी एक्सप्रेस रेल का उद्घाटन के उपरांत नानकमत्ता पहुंचे थे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की। उन्होंने केंद्र की नीतियों व कार्यों को जन कल्याणकारी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव को और मजबूती के साथ बल देने की बात कही। इस दौरान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।