गणतन्त्र दिवसः पहली बार आकाश में राफेल विमान ने दिखाए करतब

न्यूज टुडे नेटवर्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित परेड में मनमोहक झांकियों के साथ पूरे देश की झलक दिखाई गई। मनोहारी झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। देश के सबसे चर्चित लड़ाकू विमान राफेल ने भी गणतंत्र दिवस
 | 
गणतन्त्र दिवसः  पहली बार आकाश में राफेल विमान  ने दिखाए करतब

न्यूज टुडे नेटवर्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित परेड में मनमोहक झांकियों के साथ पूरे देश की झलक दिखाई गई। मनोहारी झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। देश के सबसे चर्चित लड़ाकू विमान राफेल ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर करतब दिखाए। रफेल को आसमान में देख कर परेड में मौजूद सभी दर्शकों ने हाथ हिलाकर भारतीय वायु सेना के शौर्य को सलाम किया।

देश 72वां रिपब्लिक डे मना रहा है। राजपथ पर रिपब्लिक डे परेड हुई। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। दो बातें खास रहीं। पहली- बांग्लादेश की टुकड़ी ने पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। दूसरी- भारतीय वायुसेना का राफेल फाइटर जेट भी पहली बार इस परेड का हिस्सा बना। हालांकि, कोरोना के चलते इस बार परेड की सूरत बदली-बदली नजर आई।

55 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब रिपब्लिक डे परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ। इससे पहले भारत में 1952, 1953 और 1966 में भी गणतंत्र दिवस परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ था।

भारतीय वायुसेना का दम

रिपब्लिक डे परेड में वायसेना ने त्रिनेत्र फॉर्मेशन बनाया। इसे त्रिशूल फॉर्मेशन भी कहा जाता है। इसमें एक राफेल जेट फाइटर भी शामिल हुआ। राफेल की पहली खेप पिछले साल ही इंडियन एयरफोर्स को मिली है।