कोरोना से लड़ने वाले सफाई कर्मियों की इस किट से बढ़ाई जाएगी प्रतिरोधक क्षमता

कोरोना महामारी (Corona epidemic) से लड़ने के लिए अब बरेली नगर निगम सफाई कर्मचारियों की प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को मजबूत करेगा। इसके लिए उन्हें विटामिन-सी की गोलियां खिलाई जाएंगी। सफाई कर्मियों के साथ-साथ निगम के अन्य सभी कर्मी और अधिकारियों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया
 | 
कोरोना से लड़ने वाले सफाई कर्मियों की इस किट से बढ़ाई जाएगी प्रतिरोधक क्षमता

कोरोना महामारी (Corona epidemic) से लड़ने के लिए अब बरेली नगर निगम सफाई कर्मचारियों की प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को मजबूत करेगा। इसके लिए उन्हें विटामिन-सी की गोलियां खिलाई जाएंगी। सफाई कर्मियों के साथ-साथ निगम के अन्य सभी कर्मी और अधिकारियों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा।
कोरोना से लड़ने वाले सफाई कर्मियों की इस किट से बढ़ाई जाएगी प्रतिरोधक क्षमता
संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार को पत्र भी लिखा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह किट सभी नगर निगम कर्मियों को उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि विटामिन-सी (vitamin c) की गोलियां शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं, जिससे खांसी, जुकाम और फ्लू जैसी आम बीमारियां नहीं होंगी। इम्युनिटी बूस्टर किट (immunity booster kit) में विटामिन सी की गोलियों के अलावा बी कांपलेक्स, जिंक समेत कई चीजों का समावेश भी होगा।
                     http://www.narayan98.co.in/
कोरोना से लड़ने वाले सफाई कर्मियों की इस किट से बढ़ाई जाएगी प्रतिरोधक क्षमता                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8