कोरोना वायरस : सऊदी सरकार की रोक के बाद हज यात्रियों के लिए संकट

लखनऊ। कोराना वायरस की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए परेशान करने वाली खबर है। सऊदी अरब की सरकार ने भारत, चीन समेत करीब 20 देशों में उमराह के वीजा पर रोक लगा दी है। इसके कारण इन देशों के लोग हज यात्रा
 | 
कोरोना वायरस : सऊदी सरकार की रोक के बाद हज यात्रियों के लिए संकट

लखनऊ। कोराना वायरस की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए परेशान करने वाली खबर है। सऊदी अरब की सरकार ने भारत, चीन समेत करीब 20 देशों में उमराह के वीजा पर रोक लगा दी है। इसके कारण इन देशों के लोग हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। कानपुर के अमौसी से 118 जायरीनों को घर लौटना पड़ा। हालांकि‍ यह रोक अस्‍थाई तौर पर लगाई गई है।
कोरोना वायरस : सऊदी सरकार की रोक के बाद हज यात्रियों के लिए संकट
सऊदी की ओर से भेजे निर्देश में कहा गया है कि भारत,  चीन,  ताइपे,  हांगकांग,  इरान,  इटली, कोरिया,  मकाओ,  जापान,  थाइलैंड,  मलेशिया,  इंडोनेशिया,  पाकिस्तान,  अफगानिस्तान,  इराक, सिंगापुर,  लेबनान,  यमन,  अजरबैजान, कजाकिस्तान,  उज्बेकिस्तान,  सोमालिया और सीरिया में उमराह वीजा को स्थगित किया जाता है।

ये हुआ नुकसान
हज पर जाने वालों की एजेंटों के जरिए बुकिंग पहले से हो जाती है। टिकट, होटल के साथ ही अन्‍य बुकिंग की जाती है। सऊदी नियमों के अनुसार जो वीजा निरस्त किए जा रहे हैं, उसे शून्य पर निरस्त किया जाना चाहिए। इससे लोगों का नुकसान सीमित होगा। सिर्फ निरस्त कर देने से एजेंटों या यात्रियों को काफी नुकसान होगा।