कोरोना वायरस: लोगों की मदद को आगे आया मारिया डे ग्रुप, रोज बांटेगा खाने के 1000 पैकेट

न्यूज टुडे नेटवर्क लॉकडाउन में दो जून की रोटी के लिए तरस रहे लोगों की मदद के लिए मारिया डे ग्रुप के चेयरमैन हाजी शकील कुरैशी आगे आए हैं। मारिया डे ग्रुप लॉकडाउन तक शहर में रोजाना खाने के 1000 पैकेट बांटेगा। जरूरत पड़ने पर लोगों को राशन और दवाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। प्रशासन
 | 
कोरोना वायरस: लोगों की मदद को आगे आया मारिया डे ग्रुप, रोज बांटेगा खाने के 1000 पैकेट

न्‍यूज टुडे नेटवर्क
लॉकडाउन में दो जून की रोटी के लिए तरस रहे लोगों की मदद के लिए मारिया डे ग्रुप के चेयरमैन हाजी शकील कुरैशी आगे आए हैं। मारिया डे ग्रुप लॉकडाउन तक शहर में रोजाना खाने के 1000 पैकेट बांटेगा। जरूरत पड़ने पर लोगों को राशन और दवाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। प्रशासन से अनुमति लेने के बाद मारिया डे ग्रुप ने अपना अभियान शुरू किया है।
कोरोना वायरस: लोगों की मदद को आगे आया मारिया डे ग्रुप, रोज बांटेगा खाने के 1000 पैकेट
हाजी शकील कुरैशी ने बताया कि उनकी टीम हाइजेनिक खाना तैयार कर रही है। खाना एयरटाइट डिब्‍बों में पैक करवाया जा रहा है जिससे संक्रमण की कोई संभावना न रहे। लोगों को खाने के साथ बोतलबंद पानी भी दिया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि मारिया डे ग्रुप 14 अप्रैल तक रोजाना लोगों को खाना बांटेगा। अगर जरूरत पड़ी तो लोगों को राशन और दवाएं भी उपलब्‍ध कराई जाएंगी।

लोगों को सेनेटाइज भी किया जाएगा
शकील कुरैशी ने बताया कि जिन लोगों को खाना दिया जाएगा उनको सेनेटाइज भी किया जाएगा। फूड ग्रेड सेनेटाइज होने से लोगों को इसका कोई नुकसान नहीं होगा। सेनेटाइजेशन से लोग सुरक्षित भी रहेंगे।
कोरोना वायरस: लोगों की मदद को आगे आया मारिया डे ग्रुप, रोज बांटेगा खाने के 1000 पैकेट
लॉकडाउन आगे बढ़ा तो भी जारी रहेगी मदद
मारिया डे के मैनेजर ईशान अहमद ने बताया कि अगर लॉकडाउन आगे बढ़ा तो भी मदद का सिलसिला जारी रहेगा। उनकी टीम रोजाना दोपहर बाद शहर में निकलेगी औ जरूरतमंदों को भोजन उपलब्‍ध कराएगी।

प्रशासन चाहेगा तो राशन और दवाएं भी बाटेंगे
हाजी शकील कुरैशी ने बताया कि अगर प्रशासन अनुमति देगा तो राशन और दवाएं भी बांटी जाएंगी।। तमाम लोग ऐसे हैं जो इन दिनों दवाओं की किल्‍लत से जूझ रहे हैं। हमारी कोशिश होगी कि ऐसे लोगों तक हर संभव मदद पहुंचे।