केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात एम्स में हुए भर्ती, हाल ही में कोरोना से हुए थे ठीक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) देर रात लगभग दो बजे दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) में भर्ती हुए हैं। उन्हें ओल्ड प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। अमित शाह का इलाज एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया (Dr. Randeep Guleria) की देखरेख में चल रहा है। अमित शाह को किस कारण
Aug 18, 2020, 11:19 IST
|
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) देर रात लगभग दो बजे दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) में भर्ती हुए हैं। उन्हें ओल्ड प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। अमित शाह का इलाज एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया (Dr. Randeep Guleria) की देखरेख में चल रहा है। अमित शाह को किस कारण एम्स में भर्ती किया गया है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
हाल ही में अमित शाह कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए थे। इसके बाद वे गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज (Discharge) कर दिया गया था।