किसान बोले- कृषि कानून रद्द होने पर ही खत्म होगा धरना, वार्ता के लिए किसान विज्ञान भवन रवाना

न्यूज टुडे नेटवर्क। किसान नेताओं का कहना है कि कृषि कानून रद्द होने पर ही आंदोलन खत्म होगा। किसान नेता आज सरकार और किसानों के बीच होने वाली वार्ता के लिए धरना स्थल से रवाना हो गए हैं। किसानों की बस कुछ ही देर में विज्ञान भवन पहुंचने वाली है। गौरतलब है कि आज किसानों
 | 
किसान बोले- कृषि कानून रद्द होने पर ही खत्म होगा धरना, वार्ता के लिए किसान विज्ञान भवन रवाना

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। किसान नेताओं का कहना है कि कृषि कानून रद्द होने पर ही आंदोलन खत्‍म होगा। किसान नेता आज सरकार और किसानों के बीच होने वाली वार्ता के लिए धरना स्‍थल से रवाना हो गए हैं। किसानों की बस कुछ ही देर में विज्ञान भवन पहुंचने वाली है। गौरतलब है कि आज किसानों और सरकार के बीच गतिरोध खत्‍म करने को लेकर पांचवें दौर की वार्ता होने जा रही है। वार्ता विज्ञान भवन में दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली है।

इससे पहले पीएम के आवास पर केन्‍द्रीय मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री खुद आज होने वाली वार्ता को लेकर दो घंटे तक मंथन कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि किसानों से बातचीत का फार्मूला तैयार कर लिया गया है। यह फार्मूला किसानों और सरकार के बीच सुलह के फार्मूले के तौर पर देखा जा रहा है। आज शनिवार को पीएम के आवास पर हुई बैठक में चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि सरकार कानूनों में कुछ संशोधन करने को तैयार हो गई है।

सरकार ने बिल में संशोधन की बात कही है। लेकिन किसान बिल की वापसी पर अड़े हैं। दोपहर दो बजे की सरकार किसान वार्ता पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।