किसान आंदोलन: नहीं हटेंगे, सिंधु बार्डर पर ही डटेंगे, हाईवे पर तंबू गाड़कर क्या‍ बोले किसान, देखें यह जरूरी खबर…

न्यूज टुडे नेटवर्क। कृषि बिलों के विरोध में किसान आंदोलन फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। किसानों ने निरंकारी मिशन ग्राउण्ड जाने से इनकार कर दिया है। सिंधु बार्डर पर लंगर और रूकने का अस्थायी इंतजाम भी कर लिया है। किसान अभी सिंधु बार्डर पर ही रूकेंगे। केन्द्र के वार्ता प्रस्ताव के बाद भी किसानों
 | 
किसान आंदोलन: नहीं हटेंगे, सिंधु बार्डर पर ही डटेंगे, हाईवे पर तंबू गाड़कर क्या‍ बोले किसान, देखें यह जरूरी खबर…

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। कृषि बिलों के विरोध में किसान आंदोलन फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। किसानों ने निरंकारी मिशन ग्राउण्‍ड जाने से इनकार कर दिया है। सिंधु बार्डर पर लंगर और रूकने का अस्‍थायी इंतजाम भी कर लिया है। किसान अभी सिंधु बार्डर पर ही रूकेंगे। केन्‍द्र के वार्ता प्रस्‍ताव के बाद भी किसानों ने विरोध की जिद नहीं छोड़ी है। किसानों का कहना है कि वे सिंधु बार्डर पर ही डटे रहेंगे वे कहीं नहीं जाएंगे। सिंधु बार्डर से ही रोजाना ग्‍यारह बजे आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

वहां यूपी पंजाब और हरियाणा के किसानों का आना अब भी जारी है। शनिवार शाम को किसानों ने हाईवे पर तंबू और टेन्‍ट खड़े करके सिंधु बार्डर पर ही रूकने का फैसला किया। किसानों का तर्क है कि जब विरोध सार्वजनिक कानून का है मो सार्वजनिक तरीके से विरोध होना चाहिए। हम निजी निरंकारी मिशन नहीं जा रहे हैं। रविवार को बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी इसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा।

किसानों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए दिल्‍ली हरियाणा बार्डर पर भारी संख्‍या में पुलिस बल फोर्स तैनात किया गया है। हाईवे को किसानों ने घर जैसा बना दिया है। हाइ्रवे का नजारा इस समय मिनी पंजाब से कम नही दिख रहा है। ट्रैक्‍टर ट्रालियों को किसानों ने घर बनाया है तो सड़क पर खाने के लंगर चल रहे हैं। रोड पर बैठकर ही किसान खाना खा रहे हैं तो वहीं नहाने कपड़े धोने का भी इंतजाम किया गया है।

दिल्ली के नॉर्दर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी सुरेंद्र यादव ने बताया कि किसान शांति से बैठे हैं और अब तक सहयोग कर रहे हैं। हमारा मकसद लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखना है। साथ ही यह भी तय करना है कि आंदोलन करने वालों को कोई परेशानी न हो। उधर किसानों के आंदोलन को दरकिनार करते हुए यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने किसान आंदोलन को कांग्रेस की साजिश करार दिया है। मौर्या ने कहा कि एक किसान का बेटा होने के नाते, मैं देश और उत्तर प्रदेश के किसानों से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस आपकी भावनाओं के साथ खेल रही है।