कांच से बनेगा नया लक्ष्‍मण झूला, खुद नहीं हिलेगा पर आपको हिला डालेगा

ऋषिकेश में बनेगा देश का पहला ग्लास फ़लोर (Glass Floor) ओवरब्रिज: उत्तराखंड के ऋषिकेश में देश का पहला गिलास फ्लोर ब्रिज बनाया जाएगा। लक्ष्मण झूले के बराबर में बनने वाले इस ब्रिज का फर्श मजबूत पारदर्शी कांच का होगा। इस ब्रिज पर चलने वाले लोगों को ऐसा लगेगा जैसे वे नदी की सतह पर चल
 | 
कांच से बनेगा नया लक्ष्‍मण झूला, खुद नहीं हिलेगा पर आपको हिला डालेगा

ऋषिकेश में बनेगा देश का पहला ग्‍लास फ़लोर (Glass Floor) ओवरब्रिज: उत्तराखंड के ऋषिकेश में देश का पहला गिलास फ्लोर ब्रिज बनाया जाएगा। लक्ष्मण झूले के बराबर में बनने वाले इस ब्रिज का फर्श मजबूत पारदर्शी कांच का होगा। इस ब्रिज पर चलने वाले लोगों को ऐसा लगेगा जैसे वे नदी की सतह पर चल रहे हो। यानी से झूला खुद नहीं हिलेगा, बल्‍कि आपको हिला डालेगा।

कांच से बनेगा नया लक्ष्‍मण झूला, खुद नहीं हिलेगा पर आपको हिला डालेगा

94 साल से ऋषिकेश की पहचान बने लक्ष्मण झूले को पिछले साल जुलाई में कुछ सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था। अब उसके बराबर में देश का अब तक का सबसे अनोखा ब्रिज बनेगा। उत्तराखंड सरकार ने इस पुल के डिजाइन को मंजूरी दे दी है। अब यह पुल पर्यटकों को अपनी ओर खींचेगा क्योंकि इस तरह के पुल अब तक सिर्फ विदेश में ही थे। पर अब हमारे देश में भी ग्लास फ्लोर ब्रिज बनाया जाएगा।

मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि लक्ष्मण झूला के बराबर बनने वाले ब्रिज की चौड़ाई 8 मीटर और लंबाई 132.3 मीटर होगी। इसमें कांच के दो फर्श होंगे और बीच में ढाई मीटर चौड़ी रोड बनाई जाएगी। जिससे दोपहिया व हल्के  वाहन निकल सके। कांच की मोटाई साढ़े 3 इंच होगी और यह प्रति वर्ग मीटर 750 किलो वजन सह सकेगा। ब्रिज में इस्तेमाल होने वाले लोहे के खंभे और छड़े आम मेटेरियल से कई गुना ज्यादा मजबूत होंगे।

ब्रिज के दोनों किनारों पर 7 फीट ऊंची रेलिंग लगेगी। यह पुल आवागमन के लिए कम से कम 150 साल तक सुरक्षित रहेगा। अगर पुल का रखरखाव ठीक ढंग से किया गया तो यह डेढ़ सौ वर्ष से भी अधिक समय तक चलेगा। ऋषिकेश की पहचान के रूप में फेमस 94 साल पुराना लक्ष्मण झूला पिछले साल कुछ सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था। इसके बाद ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऋषिकेश में आधुनिक तकनीकी से लक्ष्मण झूला का वैकल्पिक पुल बनाने की घोषणा की थी। इस पुल पर चलना लोगों के लिए काफी रोमांचकारी होगा।