एक ही मंडप में 521 जोड़ों ने लिए सात फेरे

चार जिलों के 521 जोड़ों ने एक ही मंडप में लिए सात फेरे- बरेली क्लब का मैदान सोमवार को एक अनूठे विवाह समारोह का साक्षी बना। यहां एक साथ 521 जोड़ों ने सात फेरे लिए। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने नवविवाहित जोड़ों को खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।
 | 
एक ही मंडप में 521 जोड़ों ने लिए सात फेरे

एक ही मंडप में 521 जोड़ों ने लिए सात फेरे

चार जिलों के 521 जोड़ों ने एक ही मंडप में लिए सात फेरे- बरेली क्‍लब का मैदान सोमवार को एक अनूठे विवाह समारोह का साक्षी बना। यहां एक साथ 521 जोड़ों ने सात फेरे लिए। उत्‍तर प्रदेश सरकार के श्रम व सेवायोजन मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने नवविवाहित जोड़ों को खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

योगी सरकार ने प्रदेश के मजदूरों की बेटियों के लिए सामूहिक विवाह योजना शुरू की है। सामूहिक विवाह कराने की जिम्‍मेदारी श्रम विभाग को दी गई है। श्रम विभाग ने बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में 521 मजदूरों की बेटियों का चयन किया था। सोमवार को एक बड़े मंडप में सभी बेटियों ने अपने जीवनसाथी के साथ सात फेरे लिए।

विवाह समारोह में श्रम व सेवायोजन मंत्री स्‍वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा के तमाम विधायक पहुंचे। श्रम विभाग के अफसरों ने बताया कि इस योजना में कोई भी मजूदर अपनी विवाह योग्‍य बेटी का पंजीकरण करा सकता है। इस योजना में पंजीकरण होने पर वर वधु को 65,000 रुपये की आर्थिक मदद भी दी जाएगी।