ऊधमसिंह नगर: देखिए कहां नोंचे एसओ के कंधे से स्टार, कैसे सीओ पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

नानकमत्ता। दिल्ली कूच करने जा रहे किसानों को नानकमत्ता पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर ग्राम सिसई खेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया गया। आक्रोशित किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली कूच की कोशिश की तो पुलिस ने ट्रैक्टर रोकने का
 | 
ऊधमसिंह नगर: देखिए कहां नोंचे एसओ के कंधे से स्टार, कैसे सीओ पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

नानकमत्ता। दिल्ली कूच करने जा रहे किसानों को नानकमत्ता पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर ग्राम सिसई खेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया गया। आक्रोशित किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली कूच की कोशिश की तो पुलिस ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया, जिस पर उत्तेजित किसान ने पुलिस पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पुलिस कर्मियों ने कूद कर जान बचाई। इस बीच धक्का-मुक्की में किसी ने नानकमत्ता के थानाध्यक्ष के कंधों से स्टार नोंच लिए। तमाम मशक्कत के बाद किसान वहां से निकल गए।ऊधमसिंह नगर: देखिए कहां नोंचे एसओ के कंधे से स्टार, कैसे सीओ पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियों व वाहनों से दिल्ली किसान आंदोलन में जाने को कूच किया। इसकी भनक लगते थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट भारी पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र की सीमा ग्राम सिखेड़ा खेड़ा में बनाए गए पुलिस बैरिकेडिंग पर पहुंच गए। पुलिस ने किसानों को दिल्ली कूच करने से रोक दिया। आक्रोशित किसानों ने सिसई खेड़ा में चक्का जाम कर दिया और केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।

इधर किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर देने की सूचना मिलते ही खटीमा की उप जिला अधिकारी निर्मला बिष्ट, खटीमा पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ ग्राम सिसई खेड़ा पहुंच गए। अफसरों ने किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया और जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित किसान अपनी जिद पर अड़े रहे।

घंटों जाम लगाने के बाद आक्रोशित किसानों ने अपने वाहनों से बैरिकेडिंग तोड़ दी और सितारगंज की ओर की सीमा में प्रवेश करने लगे तो पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ठाकुर तथा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने वाहनों के आगे खड़े होकर वाहनों को रोकने का प्रयास किया जिस पर किसान उग्र हो गए। उग्र किसानों में आक्रोशित अराजक तत्व द्वारा थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट की खींचातानी में वर्दी फाड़ दी और स्टार नोंच डाले। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ठाकुर ने कूच करने जा रहे एक ट्रैक्टर को उसके आगे जाकर रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर की गति बढ़ा दी जिससे पुलिस क्षेत्राधिकारी को ट्रैक्टर के आगे से हटना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन करने वालों में भारतीय किसान यूनियन के खटीमा ब्लॉक अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, लखविंदर सिंह लक्खा, मनदीप सिंह, मिथुन राणा, बलविंदर सिंह, कर्मजीत सिंह, जसविंदर सिंह, सोनी सिंह, चंद्रपाल सिंह, भुवन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

किसानों की भीड़ को रोकने के दौरान अराजक तत्व ने थाना अध्यक्ष की वर्दी स्टार नोचे । सीओ ने बताया कि जाम लगाने एवं एसओ के स्टार नोंचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।