उमा भारती ने दिल्ली बवाल के लिए कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कही ये बात

चित्रकूट। भारत रत्न नाना जी देशमुख की पुण्यतिथि कार्यक्रम (Anniversary Program) में आईं पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली में हुए बवाल के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि कांग्रेस की विषैली व विभाजनकारी राजनीति को खत्म करना होगा, तभी देश का माहौल (Environment)
 | 
उमा भारती ने दिल्ली बवाल के लिए कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कही ये बात

चित्रकूट। भारत रत्न नाना जी देशमुख की पुण्यतिथि कार्यक्रम (Anniversary Program) में आईं पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली में हुए बवाल के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि कांग्रेस की विषैली व विभाजनकारी राजनीति को खत्म करना होगा, तभी देश का माहौल (Environment)  सही होगा।
उमा भारती ने दिल्ली बवाल के लिए कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कही ये बात
दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता सभागार में उमा ने कहा कि भारत का बंटवारा (Partition) कांग्रेस ने धर्म के आधार पर करवाया था। पाकिस्तान (Pakistan) धर्म आधारित राज्य बना जबकि भारत सर्व धर्म समभाव वाला देश बन गया। भारत मे बहुत बड़ी संख्या में मुस्लिम तबका रह रहा है। इस पूरे तबके को खुश करने के लिए राजनीति हुई। देश को कांग्रेस की विचारधारा से मुक्त होना होगा।