उपचुनावों में केसरिया को बढ़त, यूपी , गुजरात और मध्य प्रदेश में भाजपा उत्साहित

न्यूज टुडे नेटवर्क। देश भर के विभिन्न राज्यों में हो रहे उपचुनावों में भाजपा को बढ़त का रंग साफ दिखने लगा है। रूझानों में केसरिया बढ़त दिखने के साथ ही समर्थकों में उत्साह बढ़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। गौरतलब है कि देश के 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर
 | 
उपचुनावों में केसरिया को बढ़त, यूपी , गुजरात और मध्य प्रदेश में भाजपा उत्साहित

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। देश भर के विभिन्‍न राज्‍यों में हो रहे उपचुनावों में भाजपा को बढ़त का रंग साफ दिखने लगा है। रूझानों में केसरिया बढ़त दिखने के साथ ही समर्थकों में उत्‍साह बढ़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्‍न का माहौल है। गौरतलब है कि देश के 11 राज्‍यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के बाद आज मंगलवार को मतगणना चल रही है। अब तक प्राप्‍त रूझानों के अनुसार मध्‍य प्रदेश, उत्‍तरप्रदेश और गुजरात में भाजपा का  दबदबा कायम है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि अधिकतर सीटें भाजपा के खाते में जाने वाली हैं। रूझानों के सामने आने के बाद विपक्षी दलों में फिलहाल मायूसी का माहौल देखा जा रहा है। सुबह से चल रही मतगणना के बाद अब तक मध्‍यप्रदेश में 17 सीटों पर भाजपा की बढ़त कायम है। नौ सीटों पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। गुजरात में आठ सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं जिनमें से सात सीटों पर भाजपा की बढ़त लगातार बनी हुई है। वहीं यूपी की सात सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा लगभग छह सीटों पर आगे चल रही है। यूपी में सपा फिलहाल उपचुनावों में पिछड़ती नजर आ रही है। यूपी की एक सीट पर सपा और एक सीट पर निर्दलीय उम्‍मीदवाद बढ़त बनाए हुए है।