उन्नाव कांड: जिसने विधायक सेंगर को पहुंचाया जेल, उसकी भी हो गई मौत, जानिए कैसे हुआ यह, देखें यह खबर…

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बहुचर्चित उन्नाव कांड में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले वकील की आज सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। माखी कांड के दौरान रायबरेली में पीड़िता की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में पीड़िता की चाची व मौसी
 | 
उन्नाव कांड: जिसने विधायक सेंगर को पहुंचाया जेल, उसकी भी हो गई मौत, जानिए कैसे हुआ यह, देखें यह खबर…

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बहुचर्चित उन्‍नाव कांड में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले वकील की आज सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। माखी कांड के दौरान रायबरेली में पीड़िता की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में पीड़िता की चाची व मौसी की मौत हो गई थी। पीड़िता और उसके वकील महेंद्र को भी गंभीर चोट लगी थी।

दोनो का इलाज चल रहा था। पीड़िता की हालत में तो सुधार हो गया था। वहीं वकील महेंद्र का एम्स में इलाज चल रहा था। महेन्‍द्र के मल्टीपल आर्गन फेल्योर होने से करीब 16 माह से वे बिस्तर पर थे। । डॉक्टरों ने घर पर ही इलाज किए जाने की राय दी थी। जिस पर उन्हें घर ले आया गया था। सोमवार को वकील महेंद्र ने भी घर पर दम तोड़ दिया। उनकी की गिनती निर्भीक वकीलों में होती थी।

बता दें कि उन्नाव के माखी दुष्कर्म मामले की पीड़िता की कार को रायबरेली के थाना गुरुबख्शगंज में ट्रक ने 28 जुलाई 2019 को टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़िता व उसके वकील महेंद्र सिंह घायल हो गए थे जबकि चाची व मौसी की मौत हो गई थी। सभी रायबरेली जेल में बंद चाचा से मिलने जा रहे थे। पीड़िता व वकील का इलाज चल रहा था। पीड़िता की हालत में तो सुधार हो गया था लेकिन महेंद्र का डॉक्टरों ने घर पर ही इलाज किए जाने की राय दी थी। जिसके बाद उन्हें घर पर ले आया गया था। आज सोमवार को वकील महेंद्र ने भी घर पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।