इस बदालव के बाद भारतीय रेलवे के लिए इतिहास बन गया इलाहाबाद का नाम  

प्रयागराज| इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने के बाद इस बात को लेकर बहस छिड़ गई थी कि अब इलाहाबाद (Allahabad) स्टेशन का नाम क्या होगा। समय के साथ अब ये नाम भारतीय रेलवे (Indian Railways) के लिए इतिहास (History) बन गया। प्रयागराज के सभी स्टेशनों का नाम बदलने के बाद इलाहाबाद रेल मंडल का
 | 
इस बदालव के बाद भारतीय रेलवे के लिए इतिहास बन गया इलाहाबाद का नाम  

प्रयागराज|  इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने के बाद इस बात को लेकर बहस छिड़ गई थी कि अब इलाहाबाद (Allahabad) स्‍टेशन का नाम क्‍या होगा। समय के साथ अब ये नाम भारतीय रेलवे  (Indian Railways) के लिए इतिहास (History) बन गया। प्रयागराज के सभी स्‍टेशनों का नाम बदलने के बाद इलाहाबाद रेल मंडल का नाम भी बदल कर प्रयागराज रेल मंडल (Prayagraj Railway Division) हो गया है।
इस बदालव के बाद भारतीय रेलवे के लिए इतिहास बन गया इलाहाबाद का नाम  
रेलवे बोर्ड के सचिव सुशांत मिश्र ने इस बदलाव को लेकर पत्र जारी किया है। रेलवे की ओर से स्टेशनों का नाम बदलने के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा गया था। पिछले दिनों गृह मंत्रालय की ओर से अनापत्ति मिलने के बाद रेलवे स्टेशनों का नाम भी बदल दिया गया। इसके बाद रेलवे बोर्ड (Railway Division) ने पत्र जारी कर स्‍टेशनों के नाम से इलाहाबाद हटाकर प्रयागराज कर दिया गया। शुक्रवार को स्टेशनों के बोर्ड भी बदल दिए गए। अब इलाहाबाद जंक्शन को प्रयागराज (Prayagraj) जंक्शन, इलाहाबाद सिटी को बदलकर प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी को प्रयागराज छिवकी, इलाहाबाद प्रयागघाट को प्रयागराज संगम कर दिया गया है।