इस तारीख से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा ताजमहल, किए जाएंगे कड़े इंतजाम

कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद ताजमहल और आगरा किले के दरवाजे पर्यटकों (Tourist) के लिए 21 सितंबर से खोल दिए जाएंगे। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) तैयारी में जुट गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यहां कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ताजमहल में प्रतिदिन दो बार सैनिटाइजेशन
 | 
इस तारीख से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा ताजमहल, किए जाएंगे कड़े इंतजाम

कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से बंद ताजमहल और आगरा किले के दरवाजे पर्यटकों (Tourist) के लिए 21 सितंबर से खोल दिए जाएंगे। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) तैयारी में जुट गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यहां कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ताजमहल में प्रतिदिन दो बार सैनिटाइजेशन किया जाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों को नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

इस तारीख से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा ताजमहल, किए जाएंगे कड़े इंतजामताजमहल में प्रवेश के लिए प्रत्येक पर्यटक के पास मास्क और फेस शील्ड होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा ताजमहल के सेंट्रल टैंक की डायना बेंच पर फोटोग्राफी (Photography) के लिए एक बार में एक पर्यटक ही रहेगा। एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद बसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग (Thermal Screening) की जाएगी। वहीं मुख्य गुंबद पर जाने वाले पर्यटकों के लिए टच फ्री शू कवर दिए जाएंगे। ताजमहल में दो शिफ्टों 2500-2500 सैलानियों को प्रवेश दिया जाएगा।

http://www.narayan98.co.in/

इस तारीख से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा ताजमहल, किए जाएंगे कड़े इंतजाम

https://youtu.be/yEWmOfXJRX8