आज दिल्ली नोएडा बार्डर जाम करेंगे अलीगढ़ के किसान, चेतावनी पर प्रशासन एलर्ट

न्यूज टुडे नेटवर्क। अलीगढ़ के किसान आज बुद्धवार को दिल्ली नोएडा बार्डर को जाम करेंगे। प्रदर्शन के लिए कल मंगलवार शाम को ही ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर सैकड़ों की संख्या में भाकियू के नेतृत्व में किसान नोएडा बार्डर के लिए रवाना हो गए थे। आज किसानों के प्रदर्शन को लेकर नोएडा दिल्ली बार्डर पर कड़े
 | 
आज दिल्ली नोएडा बार्डर जाम करेंगे अलीगढ़ के किसान, चेतावनी पर प्रशासन एलर्ट

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। अलीगढ़ के किसान आज बुद्धवार को दिल्‍ली नोएडा बार्डर को जाम करेंगे। प्रदर्शन के लिए कल मंगलवार शाम को ही ट्रैक्‍टर ट्रालियों में भरकर सैकड़ों की संख्‍या में भाकियू के नेतृत्‍व में किसान नोएडा बार्डर के लिए रवाना हो गए थे। आज किसानों के प्रदर्शन को लेकर नोएडा दिल्‍ली बार्डर पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। किसानों ने कहा कि वे एक महीने का राशन लेकर दिल्‍ली के किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए जा रहे हैं। मांगे पूरी होने तक वे वहीं डटे रहेंगे।

आज के प्रदर्शन के साथ ही अलीगढ़ के किसान दिल्‍ली के किसान आंदोलन में शामिल होंगे। प्रदर्शन व धरना करने के लिए किसानों ने आज दोपहर दो बजे का अल्‍टीमेटम दिया है। इससे पहले ही प्रशासन एलर्ट मोड पर है नोएडा दिल्‍ली बार्डर को छावनी के रूप में तब्‍दील कर दिया गया है। अफसरों का कहना है कि किसी भी हालत में जनसामान्‍य की सुविधाओं को बाधित होने से रोकना उनकी जिम्‍मेदारी है। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के बैनर तले किसानों ने हुंकार भरी है। किसानों ने कहा कि देश के अन्नदाता पर हो रहा अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) ने दिल्ली में किसानों के धरने में शामिल होने के लिए दिल्ली कूच करने का आह्वान किया था। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया था। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर दो बजे से किसानों को लोधा-खैर रोड पर एकत्रित होना शुरू हो गया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली व कारों में भरकर किसान व महिलाएं पहुंच गए।

हाथों में कृषि बिल विरोधी नारों की तख्तियां लेकर किसानों ने नारेबाजी की। राष्ट्रीय महासचिव प्रेमपाल सिंह चौहान ने कहा कि किसान की मांगों के लिए केंद्र सरकार की हठधर्मिता समझ से परे है। प्रदेश उपाध्यक्ष एसके सिंह राना ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक हजार किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसानों की मांग न माने जाने तक रुके रहेंगे।

प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि किसानों की मुख्य मांग है कि अनाज को व्यापारी द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर न खरीदा जाए। यदि वो खरीदता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष बबलू प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों किसान विरोधी कानून को वापस लिए जाए एवं स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए।

जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि किसान आयोग का गठन किया जाए और 60 साल से अधिक आयु वाले किसानों को पेंशन दी जाए। नारेबाजी करते हुए किसानों का काफिला खैर पहुंचा। जहां गौमत चौराहे से 15 वाहन काफिले में शामिल हुए। प्रदेश महासचिव ने बताया कि सोमवार को 32 संगठनों की बैठक में फैसला लिया गया था कि एक-एक संगठन एक-एक बॉर्डर को जाम करेगा।

दिल्ली कूच करने वालो में मानवेन्द्र सिंह, विकाश लोधी, वीरेश सिंह, लव ठाकुर, गोपाल सिंह, विपिन कुमार, योगेंद्र पाल सिंह, पूरनमल गौतम, महेन्द्र प्रताप सिंह, शिव सिंह, चोव सिंह, उदित सिंह, प्रेमलता, सावित्री भूदेवी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।