आगरा: दोस्तों के खेल में चली गोली, पास बैठे युवक की मौत

न्यूज टुडे नेटवर्क। खेल खेल में गोली चल गई और एक युवक की जान चली गई। मामला यूपी के आगरा जिले का है जहां खेल खेल में गोली चल जाने से पास बैठे युवक को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार ने युवक के दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज कराया
 | 
आगरा: दोस्तों के खेल में चली गोली, पास बैठे युवक की मौत

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। खेल खेल में गोली चल गई और एक युवक की जान चली गई। मामला यूपी के आगरा जिले का है जहां खेल खेल में गोली चल जाने से पास बैठे युवक को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार ने युवक के दोस्‍तों पर हत्‍या का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दरअसल आगरा के एत्‍माद्दौला इलाके में यमुना ब्रिज निवासी आदिल को उसका दोस्‍त धर्मेंन्‍द्र बुलाकर अपने साथ घर ले गया। कुछ देर बाद उसके परिजनों को उसे बेटे को गोली लगने की सूचना मिली।

आदिल को इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया था। बाद में उसे निजी अस्‍पताल में रैफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह आदिल की मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्‍त धर्मेंन्‍द्र पर उसकी हत्‍या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को नामजद तहरीर में परिजनों ने यह आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र वर्मा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ था। इस दौरान खेल-खेल में गोली चल गई, जो आदिल के गर्दन में लगी। आदिल को धर्मेंद्र ने ही अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस के पहुंचने पर धर्मेंद्र अस्पताल से लापता हो गया था।