अब यूपी सरकार के नए पोर्टल पर होगा जनता से संवाद, खबर में देखें पोर्टल का नाम

लखनऊ। अब यूपी सरकार के नए पोर्टल पर जनता से संवाद (conversation) हो सकेगा। सारी योजनाएं व कार्यक्रम का ब्यौरा पोर्टल up.mygov.in पर उपलब्ध रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने इस पोर्टल को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की योजनाओं की
 | 
अब यूपी सरकार के नए पोर्टल पर होगा जनता से संवाद, खबर में देखें पोर्टल का नाम

लखनऊ। अब यूपी सरकार के नए पोर्टल पर जनता से संवाद (conversation) हो सकेगा। सारी योजनाएं व कार्यक्रम का ब्यौरा पोर्टल up.mygov.in पर उपलब्ध रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के सामने इस पोर्टल को प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी इस पोर्टल पर होगी।
अब यूपी सरकार के नए पोर्टल पर होगा जनता से संवाद, खबर में देखें पोर्टल का नाम
उन्होंने मुख्यमंत्री (Chief Minister) को अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार (Government)  के लिए वर्तमान में संचालित पोर्टल एक लिंकिंग पोर्टल है, जिसे अब अपडेट करने की आवश्यकता है। प्रस्तावित नये पोर्टल पर सोशल मीडिया के उपयोग से जनता के साथ संवाद भी स्थापित किया जाएगा। पोर्टल की मॉनीटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय के उच्चाधिकारियों द्वारा की जाएगी। इस अत्याधुनिक पोर्टल का निर्माण और संचालन सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग (Public Relations Department) करेगा।