अप्रैल में मनी दीपावली, घर-घर जले दीपक, जमकर आतिशबाजी

अजय मिश्रा, न्यूज टुडे नेटवर्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को घर-घर में दीपावाली मनाई गई। लोगों ने घरों की छतों पर दीपक जलाने के साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की और भारत माता की जय के नारे लगाए। शहर से देहात तक यही नजारा देखने को मिला। शहर के अलग—अलग इलाकों में
 | 
अप्रैल में मनी दीपावली, घर-घर जले दीपक, जमकर आतिशबाजी

अजय मिश्रा, न्यूज टुडे नेटवर्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को घर-घर में दीपावाली मनाई गई। लोगों ने घरों की छतों पर दीपक जलाने के साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की और भारत माता की जय के नारे लगाए। शहर से देहात तक यही नजारा देखने को मिला।
अप्रैल में मनी दीपावली, घर-घर जले दीपक, जमकर आतिशबाजी
शहर के अलग—अलग इलाकों में लोगों ने दिन भर तैयारी की। शाम को नौ बजते ही अधिकांश घरों में दीपक रौशन हो गए। लोगों ने टॉर्च से रौशनी भी की। जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती रही माहौल भी बदहलता रहा। तमाम इलाकों में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और भारत माता की जय के नारे लगाए।
अप्रैल में मनी दीपावली, घर-घर जले दीपक, जमकर आतिशबाजी
सोशल मीडिया पर भी यह दीपावली खूब छाई रही। दीप जलाने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए। कई जगह भाजपा के लोग और विरोधियों में कमेंट वार शुरू हो गया। जो देर रात तक चलता रहा। तमाम लोगों ने दीप जलाने के बाद अपने पूरे परिवार के साथ फोटो शेयर की। लोग प्रसन्न्न दिखाई दिए। उनका कहना था कि दीप जलवाकर प्रधानमंत्री ने सारे समाज को एक सूत्र में पिरो दिया है। यह दीपावली वाकई लाजवाब है।
अप्रैल में मनी दीपावली, घर-घर जले दीपक, जमकर आतिशबाजी
अच्छी बात यह है कि इसे लेकर हर वर्ग में उत्साह नजर आया।। तमाम इलाकों में मस्जिदों से रात नौ बजे अजान हुई। सभी धर्मों के लोगों ने कोरोना के खात्मे के लिए साथ मिलकर दुआ की।