अगले 5 सालों में इतना हो जाएगा पृथ्वी का तापमान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

5 साल पहले दुनिया भर के नेताओं ने पेरिस समझौता (Paris agreement) में पृथ्वी का तापमान (Earth’s temperature) बढ़ने की जो सीमा तय की थी, दुनिया उसे पार करने के करीब है। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अगले पांच सालों में दुनिया का तापमान 1.5°C बढ़ सकता है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक
 | 
अगले 5 सालों में इतना हो जाएगा पृथ्वी का तापमान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

5 साल पहले दुनिया भर के नेताओं ने पेरिस समझौता (Paris agreement) में पृथ्वी का तापमान (Earth’s temperature) बढ़ने की जो सीमा तय की थी, दुनिया उसे पार करने के करीब है। संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अगले पांच सालों में दुनिया का तापमान 1.5°C बढ़ सकता है।
अगले 5 सालों में इतना हो जाएगा पृथ्वी का तापमान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ही देखा जा रहा है कि 2015 में पेरिस में हुए अंतरराष्ट्रीय समझौते का ज्यादा फायदा नहीं हुआ है। इस साल के शुरू में डेथ वैली के नाम से जानी जाने वाली घाटी का तापमान 54.4°C तक पहुंचा और दुनिया के सबसे ठंडे इलाकों में शुमार साइबेरिया का अधिकतम तापमान 38°C रहा।

तापमान बढ़ोतरी की इन घटनाओं को अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की नोह डिफेनबाउ बुरे संकेत बताएं हैं। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया 19 वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों की तुलना में 1.1°C ज्यादा गर्म हो चुकी है। आखिरी पांच साल अपने पूर्व के पांच सालों से ज्यादा गर्म रहे हैं। पिछले 5 वर्षों में तापमान वृद्धि के लिए मानव और प्रकृति बराबर जिम्मेदार रहे हैं।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन के महासचिव पैट्री तलास के अनुसार खतरा हर साल 1.5°C बढ़ने का भी है। क्योंकि मनुष्यों के कार्यो से प्रकृति अपना स्वरूप बदल रही है। अब वह तापमान बढ़ाने में बराबर की भूमिका अदा कर रही है। ऐसे में तापमान में वृद्धि को दो गुनी रफ्तार मिल सकती है।
                    http://www.narayan98.co.in/
अगले 5 सालों में इतना हो जाएगा पृथ्वी का तापमान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8