अखिलेश यादव बोले- धर्मांतरण जैसे किसी कानून के पक्ष में नहीं समाजवादी पार्टी

न्यूज टुडे नेटवर्क। उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण कानून को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब समाजवादी पार्टी धर्मांतरण कानून के विरोध में उतर आई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि धर्मांतरण कानून का समाजवादी पार्टी पूरी तरह से विरोध करेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को सपा मुख्यालय में पूर्व
 | 
अखिलेश यादव बोले- धर्मांतरण जैसे किसी कानून के पक्ष में नहीं समाजवादी पार्टी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। उत्‍तर प्रदेश में धर्मांतरण कानून को राज्‍यपाल की मंजूरी मिलने के बाद अब समाजवादी पार्टी धर्मांतरण कानून के विरोध में उतर आई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि धर्मांतरण कानून का समाजवादी पार्टी पूरी तरह से विरोध करेगी।

सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को सपा मुख्‍यालय में पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री लियाकत अली, पूर्व विधायक जमीरउल्‍ला तथा कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)समेत कई दलों को छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्‍वागत करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों को रोकने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने नया कानून बनाया है जिसके तहत आरोपी को दस साल की सजा का प्रावधान है। अखिलेश ने कहा कि धर्मांतरण कानून विधेयक विधानसभा में आएगा तो सपा इसका पूरी तरह से विरोध करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार से पूछा जाएगा कि किसानों की आय बढ़ाने वाला कानून सरकार कब ला रही है। धर्मांतरण कानून पर अखिलेश यादव ने साफ किया कि सपा ऐसे किसी भी कानून के पक्ष में नहीं है। कहा कि एक ओर सरकार अन्‍तर्जातीय विवाह को प्रोत्‍साहन दे रही है वहीं दूसरी ओर ऐसे कानून बना रही है। कहा कि सरकार दोहरे रास्‍ते पर चल रही है।

पूर्व सीएम ने भाजपा पर सपा सरकार की नकल करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि जनता समाजवादियों के सिद्धांतों को समझकर हमें पुन: मौका देगी और 2022 के बाद माहौल बेहतर हो जायेगा।

अखिलेश ने मुख्‍यमंत्री पर तंज कसते हुए सवाल उठाया भाजपा की सरकार और भाजपा के लोगों से अच्‍छा और बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता है। भाजपा की सरकार ने ऐसा फैसला लिया है कि 2022 तक उत्तर प्रदेश में सोलर पैनल से दस हजार मेगावाट बिजली का उत्‍पादन हो जाएगा, क्‍या यह संभव है। क्‍या मुख्‍यमंत्रेी सोलर पैनल के बारे में कुछ जानते हैं।