शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने जापान जाएंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 27 सितंबर को जापान जाएंगे।
Sep 22, 2022, 19:01 IST
|


यात्रा के दौरान पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी अलग से मुलाकात करेंगे। जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले शिंजो आबे का 8 जुलाई को निधन हो गया था। नारा प्रीफेक्च र में एक चुनाव प्रचार भाषण देने के दौरान हमलावर ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।

अबे के अंतिम संस्कार में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीज और कई अन्य विश्व नेता शामिल होंगे। रिपोटरें के अनुसार, टोक्यो के निप्पॉन बुडोकन में अबे के राजकीय अंतिम संस्कार में 6,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

--आईएएनएस
केसी/एएनएम
WhatsApp Group
Join Now