बिहार: मुजफ्फरपुर के राइस मिल में बॉयलर फटा, 3 लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक राइस मिल्स में बॉयलर फटने से दो मजदूर सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलो ंमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
 | 
बिहार: मुजफ्फरपुर के राइस मिल में बॉयलर फटा, 3 लोग घायल मुजफ्फरपुर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक राइस मिल्स में बॉयलर फटने से दो मजदूर सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलो ंमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुढनी प्रखंड के चंद्रहटी गांव में राइस मिल्स में शाम को बॉयलर तेज आवाज के साथ फट गया। इस घटना में संचालक और दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि घायलों का चेहरा, पीठ समेत शरीर का काफी हिस्सा जल गया है।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। घायलों में दो मजदूर मिथिलेश मांझी (35) और अमरजीत (25) बताए जा रहे हैं जबकि संचालक की पहचान सकिंदर सिंह के रूप में की गई है। मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये राइस मिल सीजन में ही चलाया जाता है। गांव में छोटे स्तर पर धान को उबालने का काम किया जाता है। अभी धान का सीजन है, जिससे मिल चलाई गई थी। कुछ लोग एक ड्रम में विस्फोट होने की बात बता रहे हैं।

इधर, पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तुर्की था और कुढ़नी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

घायलों के परिजन का कहना है ये किसी की लापरवाही से नहीं हुआ है। परिजन इसे हादसा बता रहे हैं।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएनएम

WhatsApp Group Join Now
News Hub