हापुड़ः किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार……

न्यूज टुडे नेटवर्क। सरकार महिला सुरक्षा के लिए कई सख्त कानून बना रही है। लेकिन महिलाओं के साथ छेड़- छाड़ और बलात्कार जैसे मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। महिलाओं के साथ छेड-छाड़ और रेप जैसे मामले आम हो गए हैं। ऐसे शर्मनांक मामले आए सुनने को मिल ही जाते हैं। एक ऐसा ही मामला यूपी के हापुड़ से सामने आया है। 12 वर्षीय किशोरी खेत में जा रही थी इसी दौरान पड़ोस के गावं मेें रहने वाले चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। और गन्ने के खेत में ले जाकर किशोरी के साथ गैंग रेप किया। शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस कार्रवाही में तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर गया है। पुरा मामला हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 13 साल की एक किशोरी खेत जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले चार युवकोंं ने किशोरी का अपहरण कर लिया। और उसे गन्ने के खेत में ले जाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपीयों ने किशोरी को बेहोशी की हालत में खेत में ही छोड़ दिया। काफी देर तक किशोरी के घर वापस नही लौटने पर परिजनों ने खोज-बीन शुरु कर दिया। किशोरी खेंत में बेहोशी की हालत में मििली इसे देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने उसे घर लाया। पीड़िता ने आपबीती अपने परिजन को बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर पुलिस के पास पहुंच गए और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार लोगों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरु कर दिया। पुलिस कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पकड़े गए आरोपीयों से पुछताछ जारी है पुलिस ने बताया चौथे आरोपी को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
