संभल: श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरू नानक देव का 551 वां प्रकाश पर्व

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के संभल जिले में सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरूनानक देव महाराज का 551वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया जिसमें महान कीर्तन दरबार निशान साहिब चोले की सेवा गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। सोमवार को गुरूद्वारा श्री गुरूनानक दरबार में सिख धर्म के प्रथम गुरू श्री गुरूनानक देव जी महाराज का 551वां प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिसमें सुबह को सुखमनी साहिब के पाठ के बाद कीर्तन दरबार सजाया गया इसमें बीबी सुखविन्दर कौर जगजीत कौर, सिमरन जत्थे ने गुरूवाणी सबद सुनाकर संगतों को निहाल कर दिया। निशान सवाहिब के चोलेकी सेवा की गयी।

गुरू जी ने इस समय अवतार लिया जब संसार पर अंधकार, अन्याय, अन्ध विश्वास का बोल बाला था। गुरू जी ने न्याय आदर्श आपसी भाईचारे का उपदेश दिया। गुरू जी के प्रिय शिष्य बाला और मदाना थे एक हिन्दू और एक मुस्लिम थे। चारों वर्गों का वसाझा उपदेश्ज्ञ दिया। गुरूनानक देव जी की वाणी भारत में जही नहीं सारे संसर में श्रद्धा से सुनी व पढी जाती है। कोरोना महामारी को देखते हुए शासन की गाइडलाइन का पालन किया गया।सैनेटाईजर मास्क गुरूद्वारे में एक समय में सौ से कम संगत रहे। लंगर प्रसाद का आयोजन किया। लंगर प्रसाद के पैकेट तैयार कर घरों में पहुंचाने का भी सेवा की गयी। इस अवसर पर दीवान भी लगाया गया।

दीपमाला का प्रबगंध किया गया। गुरूनानक देवजी के आदेर्शों का पालन करने का आहवान किया। इस अवसर पर सेवादारों में हरदीप सिंह गुरजीत सिंह, कुलवीर सिंह, हरज्ञान सिंह, धर्म सिंह, एसपी गम्भीर, कुलदीप सिंह, सन्नी, बलवविन्दर सिंह, मुन्ना लाले, दर्शन सिंह, दौलत राम आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। महिला सुखमनी सोसायटी की ओर से सुरेन्द्र कौर, मोहन कौर, सुखविन्दर कौर, मुस्कान छाबडा, सोनिया मदान, रितु गांधी, पूनम मदान, चमनदीप कौर, शिम्मी, अमनदीप कौर, सिमरन आदि का सहयोग रहा।