संघर्ष विराम उल्लंघन: पाक सेना ने कठुआ में एलओसी पर फिर की गोलीबारी

न्यूज टुडे नेटवर्क। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। पाक सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों से सटी नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोली बारी की और मोर्टार दागे। पाक सेना ने सीमा किनारे के कुछ गांवों और सीमा चौकियों पर भी निशाना लगाते हुए गोली बारी की। जवाब में भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया।

अफसरों ने बताया कि रविवार को हुई गोलीबारी में किसी प्रकार का जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। रविवार को दोपहर करीब बारह बजे पाक सेना ने छोटे हथियारों से फायरिंग और गोलीबारी शुरू कर दी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छोटे हथियारों से बिना उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। भारत की ओर से सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में सीमा के पास पनसार अग्रिम चौकी में भी संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन की खबर है। अधिकारियों ने बतया कि सीमा पार से शनिवार रात करीब सवा 10 बजे गोलीबारी शुरू हई, जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शनिवार देर रात दो बजकर 25 मिनट तक जारी रही।