रुद्रपुर: हल्द्वानी मार्ग पर बस व बोलेरो में भिड़ंत, दो लोगों की मौत

रुद्रपुर। हल्द्वानी राजमार्ग पर सोमवार रात को एक बोलेरो और प्राइवेट बस में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा पांच लोग घायल हो गए।
पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा वन रेंज क्षेत्र में सोमवार की रात को निजी बस और बोलेरो के बीच आमने सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। प्राइवेट बस से टक्कर के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को हल्द्वानी रेफर किया गया है। बोलेरो सवार सभी छह लोग हल्द्वानी के रहने वाले बताए गए हैं।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। भिड़ंत के कारण यातायात बाधित हो गया था। पुलिस ने किसी तरह यातायात खुलवा कर सुचारू कराया। हादसे में मृत दोनों लोगों के शव मोरचरी में रखवा दिए गए।