रुद्रपुर: सादगी के साथ शासन से नामित पार्षदों को मेयर ने दिलाई शपथ

रुद्रपुर। शासन द्वारा हाल में ही नामित किये गये आठ पार्षदों को आज नगर निगम सभागार में मेयर रामपाल सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोविड-19 को देखते हुए शपथ समारोह में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सादगी के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेयर रामपाल ने नामित पार्षद धीरेश गुप्ता,
 | 
रुद्रपुर: सादगी के साथ शासन से नामित पार्षदों को मेयर ने दिलाई शपथ

रुद्रपुर। शासन द्वारा हाल में ही नामित किये गये आठ पार्षदों को आज नगर निगम सभागार में मेयर रामपाल सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कोविड-19 को देखते हुए शपथ समारोह में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सादगी के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मेयर रामपाल ने नामित पार्षद धीरेश गुप्ता, सुनील यादव, शालिनी बोरा, मयंक कक्कड़, महावीर कयश्यप, राज कुमार कोली, बलई विश्वास आदि को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उनसे नगर निगम और शहर हित में निष्ठापूर्वक काम करने की अपेक्षा की।
मेयर ने कहा कि नामित पार्षद सकारात्मक सोच के साथ शहर के विकास में अपना योगदान दें। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि निगम क्षेत्र के विकास में पार्षदों की अहम भूमिका होती है। वार्डों की समस्याओं का नगर निगम के माध्यम से समाधान करने का महत्वपूर्ण दायित्व पार्षदों के कंधोें पर होता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में चालीस पार्षद निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से चुनकर आये हैं। शासन ने आठ लोगों को पार्षद नामित करते हुए नगर निगम परिवार का हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि नामित पार्षद शहर के विकास में अपना अहम योगदान देंगे। मेयर ने कहा कि नामित पार्षदों को जनसमस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम स्तर से हरसंभव सहयोग दिया जायेगा। जहां भी जरूरत पड़ेगी वह स्वयं पार्षदों के साथ खड़े नजर आयेंगे। मेयर ने कहा कि नगर निगम के नामित पार्षदों से समय समय पर शहर और जनहित में सुझाव लिये जायेंगे और महत्वपूर्ण सुझावों पर नगर निगम की ओर से प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
इस मौके पर पार्षद प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान, निमित्त शर्मा, रमेश कालरा, अम्बर सिंह, शिव कुमार गंगवार, जितेंद्र यादव, सुशील यादव, विधान राय,शैलेंद्र रावत, राजेश जग्गा, विनय विश्वास, राकेश कुमार, रामकिशन कोली, सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
News Hub