रुद्रपुर में हुई किसान रैली से किसान नदारद: बेहड़, जानिए क्या कहावत बैठी सटीक

रुद्रपुर। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलकराज बेहड़ ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि आज किसान आन्दोलन के खिलाफ जो भाजपा ने रैली की है भारतीय जनता पार्टी पर वो कहावत सही बैठती है के खिसयानी बिल्ली खम्बा नोंचे। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी को जब अपनी जमीन खिसकती दिखाई दे रही है किसान
 | 
रुद्रपुर में हुई किसान रैली से किसान नदारद: बेहड़, जानिए क्या कहावत बैठी सटीक

रुद्रपुर। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलकराज बेहड़ ने प्रेस को जारी  बयान में कहा कि आज किसान आन्दोलन के खिलाफ जो भाजपा ने रैली की है भारतीय जनता पार्टी पर वो कहावत सही बैठती है के खिसयानी बिल्ली खम्बा नोंचे। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी को जब अपनी जमीन खिसकती दिखाई दे रही है किसान पार्टी से दूर होता जा रहा है तो भाजपा नेता किसान आन्दोलन के खिलाफ रैली करके अपनी खिसियाहट मिटा रहे हैं ।

श्री बेहड़ ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की रैली आयोजित की है उस रैली में भारतीय जनता पार्टी के लोग ही शामिल हुए हैं, किसानों ने रैली से दूरी बनाई रखी है। भारतीय जनता पार्टी की यह रैली किसान रैली न होकर सरकारी रैली बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि गाँव से किसानों ने न आकर इस बात का सन्देश दिया है कि वह किसान आन्दोलन के साथ हैं और केंद्र सरकार के काले कानूनों का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा की जनपद उधमसिंह नगर के अन्दर भाजपा के आठ विधायक व जिले में दो कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद किसानों को नहीं जुटा पाए। रैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा के नेताओं ने नैनीताल जनपद तक का सहारा लिया।उन्होंने कहा कि जितने भाजपा नेता दोनों जनपदों में है व दर्जाधारी मंत्री हैं उसके बाद भी रैली में किसानों को लाने में असफल साबित हुए।

श्री बेहड़ ने कहा कि किसानों का आन्दोलन मजबूती से चल रहा है, किसानों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के जो मंसूबे हैं वो कभी पूरे नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि देश का किसान अपनी लड़ाई को जरूर जीतेंगे और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में किसान विरोधी कानूनों को थोपने का खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

WhatsApp Group Join Now