रुद्रपुर: महानगर कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, इन्हें मिली जिम्मेदारी

रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित नरेश शर्मा को उपाध्यक्ष व इंदर रौतेला को सचिव नियुक्त किया गया। विधानसभा प्रभारी गोबिंद सिंह बिष्ट, सह प्रभारी संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। इस मोके पर विधान सभा प्रभारी श्री बिष्ट
 | 
रुद्रपुर: महानगर कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, इन्हें मिली जिम्मेदारी

रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित नरेश शर्मा को उपाध्यक्ष व इंदर रौतेला को सचिव नियुक्त किया गया। विधानसभा प्रभारी गोबिंद सिंह बिष्ट, सह प्रभारी संजीव सिंह व महानगर अध्यक्ष ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया।

इस मोके पर विधान सभा प्रभारी श्री बिष्ट व सह प्रभारी श्री सिंह द्वारा दोनो पदाधिकारियों को बधाई दी और आशा व्यक्त कि की नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी मेहनत लगन व ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी की रीतियों नीतियो को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। कहा कि मिशन 2022 को सफल बनाने में पार्टी का सहयोग करेंगे। बधाई देने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, ब्लांक अध्यक्ष दिनेश पंत, पूर्व मण्डी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष राम दयाल सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह, वर्तमान प्रधान विक्की सिंह, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, नवल कांडपाल, महेश शर्मा, रेखा, कृपाल, शिव शंकर प्रसाद, सुभाष गिरी , अनिल शर्मा जी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

WhatsApp Group Join Now
News Hub