रुद्रपुर: कृषि के समर्थन में भाजपा की रैली में निशंक ने बताई यह बात

रुद्रपुर। कृषि कानून के समर्थन में आयोजित किसान रैली में केंद्रीय मंत्री डाॅक्टर रमेश चंद्र पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह कानून किसानों की मांग पर बनाए गए हैं और किसान हित में हैं। उन्होंने कांग्रेस व अन्य दलों पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
वे मोदी मैदान में संबंधित कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस ने सालों तक शासन किया, लेकिन किसानों की दशा नहीं सुधरी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसान की आय दोगुना करने का संकल्प लिया है। कहा कि कृषि कानून में न मंडियां खत्म करने का प्रावधान है और न ही एमएसपी खत्म होगी। किसान को अपनी फसल को बेचने की आजादी होगी। कांट्रैक्ट फार्मिंग में भी भुगतान करने की एव॔ कांट्रैक्ट को खत्म करने का अधिकार किसान को दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से वर्तमान सरकार के समर्थन मूल्य का तुलनात्मक विश्लेषण किया और बताया कि भाजपा सरकार कितना अधिक समर्थन मूल्य दे रही है।

उन्होंने किसान सम्मान निधि का जिक्र किया। कहा कि मोदी ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने के लिए घर घर शौचालय बनवाए। गैस कनेक्शन वितरित कराए। बैंकों में गरीबों के जनधन खाते खुलवाए। कहा कि किसान भाजपा है और रहेगा। विपक्षी दलों के मंसूबे पूर्ण नहीं होंगे।

रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, काबीना मंत्री अरविंद पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, विधायक राजकुमार ठुकराल समेत विभिन्न नेता मौजूद थे।