रुद्रपुर: कांग्रेस ने इसलिए निकाली तिरंगा यात्रा

रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 135 में स्थापना दिवस के मौके पर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई और सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के स्थापना दिवस की बधाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी देश
 | 
रुद्रपुर: कांग्रेस ने इसलिए निकाली तिरंगा यात्रा

रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 135 में स्थापना दिवस के मौके पर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई और सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के स्थापना दिवस की बधाई दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है जिसको कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी लगन और मेहनत से सींचा है। श्री बेहड़ ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जिसने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित में धार्मिक सौहार्द व एकता को कायम रखते हुए देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है, लेकिन आज कुछ ऐसे राजनीतिक दल के हाथों में सरकार आ गई है जो धर्म व जाति के नाम पर देश को आपस में लड़ाने का कार्य कर रही है। आज देश में किसान मजदूर व व्यापारी हर वर्ग परेशान है और जनता फिर से सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की तरफ देख रही है। आने वाला समय फिर से कांग्रेस का है।

महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को की गई थी। कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और और पार्टी के सैकड़ों लोगों ने अपनी शहादत देकर इस देश को आजाद कराया और देश के विकास में अपना योगदान दिया इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्री तनेजा ने सभी कार्यकर्ताओं और देश के सभी नागरिकों को कांग्रेसी स्थापना दिवस की बधाई दी और विशाल तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता अमरनाथ जैन, रामस्वरूप भारती, सुक्खा सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, महामंत्री राजीव कामरा, साबिर अहमद, पार्षद मोहनखेड़ा, सुरेश गौरी, सचिन मुंजाल, सौरव शर्मा, प्रदेश सचिव नंदलाल, परिमल राय, नगर निगम के विपक्ष के नेता मोनू निषाद, वरिष्ठ नेता विजय यादव, रामदयाल सिंह बाबू खान, वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, चंद्रशेखर डब्लू, नंद शेखर गांगुली, सुनील जड़वानी, विकास मलिक, पार्षद प्रीति खाना,बबीता बैरागी, राजेश कुमार, कैलाश राठौड़, मोहन भारद्वाज, सुशील मण्डल, व्यापार मंडल महामंत्री हरीश अरोरा, ममता रानी, चंद्रशेखर गांगुली, ममता हालदार, उमर अली, रियाज़ मोहम्मद, रोबिन बिश्वास, तूलविंदर सिंह ,ओंकार सिंह ढिल्लों, सुमित राय संजीव रस्तोगी, पप्पू सिंह, प्रांजल गाबा, रंजीत राणा, रंजीत तिवारी, नव कुमार साना आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
News Hub