यूपी: सोते समय पुजारी को हमला कर जान से मारने का प्रयास

न्यूज टुडे नेटवर्क। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में सोते समय पुजारी की बदमाशों ने गला काटकर हत्या का प्रयास किया। पुजारी की हालत गंभीर होने पर डाक्टरोंने उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल को रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पैत्रक सम्पत्ति के विवाद में यह हमला किया गया था। धनघटा थाने
 | 
यूपी: सोते समय पुजारी को हमला कर जान से मारने का प्रयास

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। उत्‍तर प्रदेश के संतकबीरनगर में सोते समय पुजारी की बदमाशों ने गला काटकर हत्‍या का प्रयास किया। पुजारी की हालत गंभीर होने पर डाक्‍टरोंने उसे इलाज के लिए जिला मुख्‍यालय अस्‍पताल को रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पैत्रक सम्‍पत्‍ति के विवाद में यह हमला किया गया था।

धनघटा थाने के ग्राम तिलकूपुर निवासी भानू दास (55) पचरा डिहवा स्थित देइमाई मन्दिर पर पूजा-पाठ का काम करते थे। बुधवार की रात भोजन कर पुजारी भानू दास सोने चले गए।

बताया जाता है कि रात लगभग ग्यारह बजे कुछ बदमाश मन्दिर में घुसे और वहां सो रहे पुजारी के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसी बीच मन्दिर के बगल के रास्ते से कुछ राहगीर गुजर रहे थे। उन लोगों को देख बदमाश पुजारी को अधमरा छोड़ भाग निकले। बदमाशों को भागते देख राहगीरों को कुछ शक हुआ। मन्दिर में पहुंचकर पुजारी को खून से लथपथ देखा। इसकी सूचना गांव वालों को दी। सूचना पर अनेक ग्रामीण मन्दिर पर पहुंच गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। ग्रामीणों की मदद से घायल पुजारी को सीएचसी हैंसर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने पुजारी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाद में हालत बिगड़ने पर पुजारी को वहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर किया गया है। घटना का कारण पैतृक संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub