
न्यूज टुडे नेटवर्क। सुबह तड़के गगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे में 26 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच अन्य श्रद्धालुओं को भी चोटें आई हैं।
हादसा यूपी के शाहजहांपुर जिले में हुआ जलालाबाद क्षेत्र के उबरिया मन्दिर के पास अल सुबह यह हादसा हो गया। ट्राली श्रद्धालुओं से खचाखच भरी थी। सभी श्रद्धालु ढाईघाट पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सभी गंभीर घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज रैफर किया गया है। ट्राली में सवार सभी लोग ददरौल ब्लाक के इकनौरा के निवासी हैं।
हादसा सुबह करीब 4:00 बजे हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। तत्काल चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई, इस कारण सभी खतरे से बाहर बताए गए। घायलों में जमुना, जयपाल, सरोजनी देवी, राजेंद्र, सोनू, रमेश, राजेश्वरी, पूजा देवी, कन्या देवी, गीता देवी, वीरावती, लक्ष्मी देवी आदि शामिल हैं।