यूपी: आज से जारी हुआ लॉकडाउन 5, कंटेनमेंट जोंस के बाहर ये सेवाएं हो जाएंगी शुरू

देशभर में लॉकडाउन (lockdown) का चौथा चरण कल खत्म हो गया है। आज से लॉकडाउन का पांचवा चरण शुरू हो रहा है। लॉकडाउन-5 के साथ सरकार ने अनलॉक 1 (unlock-1) भी जारी किया है। अनलॉक 1 में सरकार ने कंटेनमेंट जोंस (containment zones) को छोड़कर पूरे देश में काफी हद तक छूट दे दी हैं।
 | 
यूपी: आज से जारी हुआ लॉकडाउन 5, कंटेनमेंट जोंस के बाहर ये सेवाएं हो जाएंगी शुरू

देशभर में लॉकडाउन (lockdown) का चौथा चरण कल खत्म हो गया है। आज से लॉकडाउन का पांचवा चरण शुरू हो रहा है। लॉकडाउन-5 के साथ सरकार ने अनलॉक 1 (unlock-1) भी जारी किया है। अनलॉक 1 में सरकार ने कंटेनमेंट जोंस (containment zones) को छोड़कर पूरे देश में काफी हद तक छूट दे दी हैं। लॉकडाउन-5 अब 30 जून तक जारी रहेगा।
यूपी: आज से जारी हुआ लॉकडाउन 5, कंटेनमेंट जोंस के बाहर ये सेवाएं हो जाएंगी शुरू
इसी दौरान प्रदेश सरकार ने भी अनलॉक-1 के लिए अपने हिसाब से गाइडलाइंस (guidelines) जारी की हैं। जिसमें आज से प्रदेश के अंदर आवागमन पर पाबंदी हटा दी है। अब आने जाने के लिए पास या परमिट (pass or permit) की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथी आज से प्रदेश में बस और टैक्सी सेवाएं (bus and taxi services) भी शुरू कर दी गई हैं।

सरकार के निर्देशानुसार दो पहिया वाहन पर आज से दो लोग बैठ सकेंगे लेकिन दोनों के पास हेलमेट (helmet) और मास्क होना जरूरी है। साथ ही बाजार (market) भी सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी। लेकिन जारी शासनादेश के अनुसार सैनिटाइजेशन (sanitization) व मास्क आदि से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर कड़ा जुर्माना वसूला जाएगा।

बता दें कि धार्मिक स्थल, होटल-रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और अन्य अतिथि सत्कार सेवाएं आठ जून से खुल सकेंगी। उन पर अलग से दिशानिर्देश जारी होंगे। स्कूल-कालेज, प्रशिक्षण संस्थान तथा कोचिंग केंद्र जुलाई में केंद्र के दिशानिर्देशों के मुताबिक खुलेंगे।

WhatsApp Group Join Now