बोस्निया-हर्ज़ेगोविना के प्रेसिडियम की अध्यक्ष का सीएमजी के साथ विशेष साक्षात्कार

बीजिंग, 10 जून (आईएएनएस)। हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप की संवाददाता ने बोस्निया और हर्ज़ेगोविना के प्रेसिडियम की अध्यक्ष जेल्जका स्विजानोविक के साथ एक विशेष साक्षात्कार किया।
 | 
बीजिंग, 10 जून (आईएएनएस)। हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप की संवाददाता ने बोस्निया और हर्ज़ेगोविना के प्रेसिडियम की अध्यक्ष जेल्जका स्विजानोविक के साथ एक विशेष साक्षात्कार किया।

साक्षात्कार में स्विजानोविक ने कहा कि पिछले 20 सालों में बोस्निया और हर्ज़ेगोविना देश में शांति को मजबूत करने, सामने मौजूद विभिन्न आर्थिक चुनौतियों का पूरी तरह से मुकाबला करने, घरेलू आर्थिक स्थिति में सुधार करने में लगा हुआ है, इसके साथ ही चीन समेत दुनिया भर में सभी देशों के साथ संबंधों के विकास के लिए अथक प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि चीन मित्रवत देश है, और चीनी लोग मैत्रीपूर्ण लोग हैं। वह चीन के साथ कई परियोजनाओं में द्विपक्षीय सहयोग कायम रहने पर खुश हैं।

बोस्निया और हर्ज़ेगोविना बेल्ट एंड रोड पहल का जवाब देने वाले पहले यूरोपीय देशों में से एक है। इवोविक विंड फार्म यूरोप में बेल्ट एंड रोड पहल का एक आइकॉनिक प्रोजेक्ट है और इसके 2023 के अंत तक चालू होने की उम्मीद है। इस परियोजना से बोस्निया और हर्ज़ेगोविना की बिजली संरचना और स्थानीय सामाजिक आर्थिक विकास को नए अवसर मिलेंगे।

अध्यक्ष स्विजानोविक ने कहा कि सहयोग से बोस्निया-हर्ज़ेगोविना और चीन के बीच संबंध और घनिष्ठ हो गया। अपने देश में चीनी निवेश की मदद से कुछ बड़ी परियोजनाओं को लागू किया गया है। उन्हें गर्व है कि दोनों देश मिलकर इन परियोजनाओं को लागू कर सकते हैं। वह ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को मजबूत करना चाहती हैं, और साथ ही चीन के उत्पादों का भी बहुत स्वागत करती हैं। हाल के वर्षों में बोस्निया-हर्ज़ेगोविना और चीन के बीच व्यापार ने मात्रा और विकास दर दोनों के संदर्भ में विस्तार की गति दिखाई है, इसके प्रति वह संतुष्ट हैं, उन्हें पक्का विश्वास है कि दोनों देशों के बीच सहयोग की और बड़ी गुंजाइश होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एएनएम

WhatsApp Group Join Now