बरेली में सपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाया सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

न्यूज टुडे नेटवर्क। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन शालीनता के साथ केक काटकर मनाया गया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर अगम मौर्य ने नेता जी की दीर्घायु और सुख वैभव और समृद्धि की प्रार्थना करते हुए कहा कि नेता जी ने हमेशा हम समाजवादी लोगों को सच के रास्ते पर चलने की बात सिखाई है।

हम सभी साथी मिलकर आज वर्तमान में जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार है उसकी झूठ का सामना करते हुए जनता को सच से अवगत कराते हुए 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि हम सभी को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव द्वारा बताये गये समाजवाद एवं संघर्षों के रास्ते पर चलकर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर प्रदेश के चहुमुखी विकास में अपना सहयोग देना होगा।

जन्मदिवस के शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ,अताउर रहमान भगवत शरण गंगवार, शहजिल इस्लाम ,,डॉ आईएस तोमर ,,,महिपाल यादव ,सुल्तान बेग, सत्येंद्र यादव, शुभलेश यादव, प्रो जाहिद खान, जफर बेग, रविंदर यादव ,अरविंद यादव ,पुरुषोत्तम गंगवार ,साधना मिश्रा ,दिनेश यादव ,गौरव सक्सेना ,प्रमोद बिष्ट ,रईस मियां अब्बासी, विशाल सागर,, शमीम अहमद ,,,सरफराज वली खा, जय प्रकाश भास्कर ,संजीव यादव ,,हरिशंकर यादव, हाजी गुड्डू ,आदेश यादव ,,डॉ अनीस बेग ,कल्पना सागर, नीरज तिवारी, दीप्ति पांडे, प्रमोद यादव, मोतीराम मौर्य, हैदर अली,, इं अतुल पाराशरी ,गजेंद्र पटेल, वसीम मेवाती, आकाश यादव ,इरफान अली जाफरी, फहीम हैदर, शिव प्रताप यादव, अनूप यादव ,बिलाल वेग आदि लोग मैजूद रहे ।