
न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली जिले में नगर निगम में नई बिल्डिंग के निर्माण के दौरान काम कर रहा मजदूर सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण तीन मंजिला इमारत से गिर गया। हादसा मंगलवार को हुआ जब निर्माणाधीन इमारत में काम चल रहा था। अचानक मजदूर के गिरने से वहां हड़कंप मच गया। तुरंत ही उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मजदूर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं इस मामले में ठेकेदार की लापरवाही की बात भी सामने आई है।
हरियाणा के जिला फरीदाबाद का रहने बाला रिजवान पेंटर का काम करता है। इस समय नगर निगम में चार मंजिला नई बिल्डिंग का काम चल रहा है। रिजवान आज मंगलवार सुबह इस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रंगाई पुताई का काम कर रहा था। अचानक सीढ़ी से उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे गिर गया। अचानक मजदूर के गिरने से वहाँ हंगामा खड़ा हो गया।
आनन फानन में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों अनुसार उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। तीन मंजिला इमारत से गिरने के कारण उसके मुंह से खून निकल रहा है। फिलहाल डॉक्टरो ने उसका इलाज शुरू कर दिया है।