
बरेली,न्यूज टुडे नेटवर्क। नेटवर्क। बुद्धवार को बरेली जंक्शन पर तब हड़कंप मच गया जब पार्सल घर में एक महिला की लाश रस्सी से लटकती पाई गई। बरेली जंक्शन के पार्सल घर में एक ४८ वर्षीय महिला ने खुदकुशी कर जान दे दी। दी। महिला ने पार्सल पैकिंग के प्रयोग में लाई जाने वाली रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। ली।आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। है।महिला की शव पार्सल घर की खिड़की पर फंदे से लटका हुआ पाया गया। गया।महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए् भेज दिया गया है। सुबह जब किसी ने पार्सल घर में महिला की लाश को लटकते देखा तो घटना की सूचना जीआरपी को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने महिला के शव को नीचे उतारा। महिला बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र की रहने वाली है। महिला के जंक्शन के आने कारणों का पता लगाया जा रहा है। महिला के परिवार की पहचान नहीं हो सकी है।