बरेली: कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ाया, प्रदर्शन पर गिरफ़्तार

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में प्रदर्शन का प्रयास कर रहे सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा लिया। चौकी चौराहे के पास जुलूस निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा दिया। हलका बल प्रयोग किया गया। बाद में बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया।
 | 
बरेली: कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ाया, प्रदर्शन पर गिरफ़्तार

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में प्रदर्शन का प्रयास कर रहे सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा लिया। चौकी चौराहे के पास जुलूस निकाल रहे कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा दिया। हलका बल प्रयोग किया गया। बाद में बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया।

बरेली में सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार कर ले जाती पुलिस

दरअसल मंगलवार के प्रस्‍तावित भारत बंद को लेकर बरेली में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने शहर के चौकी चौराहे पर प्रदर्शन किया। भनक लगते ही वहां फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने कांग्रेसियों और सपाईयों को दौड़ा लिया। यहां बल प्रयोग भी किया गया। बाद में कांग्रेस और सपा के मौजूद कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां से देर शाम उन्‍हें छोड़ा गया।

केंद्र की मोदी सरकार द्धारा किसान विरोधी बिल पास किए जाने के विरोध किसानो के भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस हाई कमान के अवाहान पर ज़िला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ज़िला कांग्रेस कार्यालय से ज़िला अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक सकलैनी के नेतृत्व में जुलूस लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए निकले। रास्ते में  अपर नगर मजिस्ट्रेट सी ओ, कोतवाली,एवं बारादरी इंस्पेकटर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने ज़ोर ज़बरदस्ती कर गिरफार करने का प्रयास किया। तभी कांग्रेसी आक्रोशित हो गए। धक्का मुक्की भागदौड़, नोंकझोंक के बीच पुलिस कर्मियों ने घेर घेर कर बसों में ठूंस दिया गया। इस दौरान कांग्रेसी किसान विरोधी नरेन्द्र मोदी, किसान विरोधी बिल वापस लो वापस लो। किसानो के सम्मान में कांग्रेस मैदान में। जय जवान  जय किसान आदि नारे लगा रहे थे।

इसके अलावा ज़िले के तामाम जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी  एवं ब्लॉकों के अध्यक्षों के नेतृत्व में आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओ को रास्ते में गिरफ़्तार कर लिया गया । प्रदर्शन एवं गिरफ़्तारी में प्रमुख रुप से मिर्ज़ा अशफ़ाक सकलैनी, चौधरी असलम मियां के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग,अनुज गंगवार, चेयरमैन इलियास अंसारी, डॉ नीतू मेहरोत्रा, डॉ मेहंदी हसन, राजेन्द्र सागर, दीपक बाल्मीकि, महेन्द्र सिंह, वसीम अकरम, दिनेश दद्दा, मुराद बेग, जुनैद हसन, राजन उपाध्याय, पाकीज़ा खान, अकरम सैफी, बिलाल कुर्रेशी, अनीस सकलैनी मुश्ताक गद्दी, कुन्दन लाल गंगवार, शीरोज सैफ कुर्रेशी, सरदार आदित्य सिन्ह, मोहम्मद हसन, आसिफ़ खान, आदि भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
News Hub