बरेलीः पुलिस ने दो चरस तस्करों को दौड़ाकर पकड़ा

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के जिला बरेली में पुलिस ने दो चरस तस्करोंं को पकड़ लिया है। पकड़े गए तस्करोंं के पास से 105 ग्राम चरस बरामद किया गया है। फतेहगंज पुर्वी पुलिस ने दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मामला फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र का है। पूर्वी पुलिस क्षेत्र में ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान ग्राम पढेरा में बहरा ग्राम की तरफ जाने वाली सड़क के पास दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देख दोनो अभियुक्त गन्ने के खेत में भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने दोनो को दबोच लिया। अभियुक्तों के पास से 105 ग्राम चरस बरामद हुई है। पकड़े जाने वालों में एक की पहचान नासिर निवासी मोहनपुर थाना फरीदपुर तथा दूसरे की इरफ़ान निवासी ग्राम पढेरा के रूप में हुई। नासिर के पास से 55 ग्राम तो इरफान के पास से 50 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि चरस को कहीं बाहर बेचने के लिए ले जा रहे थे। दोनो को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
