
न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के जिला पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में रविवार को आज बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। इस दौरान बाबा साहब के चित्र पर मार्ल्यापण करके उन्हें याद किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि बाबा साहब संविधान के निर्माता हैं। आज गरीबों और मजलूमों को उनकी वजह से ही उचित न्याय मिल पा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में अमीर, गरीब, छोटे, बड़े, सभी के लिए एक वोट का प्राविधान किया था। गरीबों, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की व्यवस्था के लिए उनके प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकता है।
पार्टी कार्यालय पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम के उपरांत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर 7 दिसंबर 2020 से जनपद के सभी क्षेत्र में समाजवादी पार्टी द्वारा किसान यात्राओं का आयोजन कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई।
सपा जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने प्रदेश से आए हुए परिपत्र को पढ़कर सुनाते हुए कहा भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध और किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर 7 दिसंबर 2020को समाजवादी पार्टी कार्यालय पीलीभीत से किसान यात्रा प्रारम्भ होगी, जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद, पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विधायक पीतम राम व पार्टी के पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।