पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के पीलीभीत मे सपा कार्यकर्ताओं ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया। जिले भर में सपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। पीलीभीत के नकटादाना स्थित सपा कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने केक काटकर सपा
 | 
पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के पीलीभीत मे सपा कार्यकर्ताओं ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्‍म दिवस पूरे उत्‍साह के साथ मनाया। जिले भर में सपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्‍मदिन मनाया। पीलीभीत के नकटादाना स्‍थित सपा कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्‍यक्ष आनंद सिंह यादव ने केक काटकर सपा नेता का जन्‍मदिन मनाया।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज व पूर्व राज्‍यमंत्री हेमराज वर्मा समेत पूर्व विधायक गोपाल कृष्‍ण सक्‍सेना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव की मेहनत से ही आज सपा प्रदेश में  इस मुकाम पर पहुंची है। नेताजी की मेहनत का नतीजा ही है कि प्रदेश में सपा की सरकारें बनीं और जनता के लिए बेहतर काम भी हुए।

उधर पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील में रविवार को सपा संरक्षक व पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्‍मदिवस सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नेताजी का  जन्‍मदिवस  मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया।  गोष्ठी में सपा के नेता भावी प्रत्याशी प्रदीप सोनकर ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मेहनत और लगन से आज समाजवादी पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है।

उन्होंने अपनी विरासत अखिलेश यादव को सौंपी है। उनके द्वारा समाज सेवा और देश सेवा का कार्य किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में प्रदेश में विकास कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर कार्य करें और पार्टी को मजबूत करें। अखिलेश के हाथों के मजबूत होने से ही प्रदेश में फिर से विकास की गति तेज होगी।

इस मौके पर. प्रदीप सोनकर, पवन यादव,नाजिम खां, सोनी सिंह,बलवंत सिंह.पप्पू शाह,दिलशाद खां,अमानत खां,जीशान रजा,सोहेल खां, अजीज अहमद,सिकन्दर आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
News Hub