
न्यूज टुडे नेटवर्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पीएम नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट करके कहा कि ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन प्रदान करें। सोनिया गांधी को देश के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। सोनिया गांधी आज 74 वर्ष की हो गईं। वह सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं हैं। इसके अलावा कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं ने भी सोनिया को बधाई दीं।