पश्चिम बंगाल: भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हमले के बाद देश की राजनीति में भूचाल

न्यूज टुडे नेटवर्क। पश्चिम बंगाल के दौरे पहुंचे भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर जोरदार हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ताओं पर नड्डा के काफिले पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। नड्डा के काफिले पर हमला कोलकाता के डायमंड हार्बर शहर जा रहे थे। पहले प्रदर्शनकारियों ने काफिले को रोकने की कोशिश की बाद में
 | 
पश्‍चिम बंगाल में भाजपा अध्‍यक्ष के काफिले पर हमला

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। पश्‍चिम बंगाल के दौरे पहुंचे भाजपा अध्‍यक्ष के काफिले पर जोरदार हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ताओं पर नड्डा के काफिले पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। नड्डा के काफिले पर हमला कोलकाता के डायमंड हार्बर शहर जा रहे थे। पहले प्रदर्शनकारियों ने काफिले को रोकने की कोशिश की बाद में पथराव कर दिया। घटना के बाद देश भर की राजनीति में भूचाल आ गया है। केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय ने ममता सरकार से सुरक्षा में लापरवाही पर जवाब मांगा है।

उधर पश्‍चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि भाजपा नौटंकी कर रही है। कहा कि भाजपा के पास कोई और काम नहीं बचा है। कभी गृह मंत्री यहां होते हैं, तो कभी चड्‌ढा, नड्‌डा, फड्‌डा और भड्‌ढा। जब उन्हें ऑडियंस नहीं मिलती, तो वे अपने कार्यकर्ताओं से ऐसी नौटंकियां करवाते हैं। काफिले में हमले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी घायल हुए हैं।

वहीं, किसान आंदोलन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पश्चिम बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले से ही बात शुरू की। उन्होंने कहा कि बंगाल में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा के सांसद बंगाल में दौरे पर गए हैं। कार्यक्रम पहले से घोषित था। बंगाल की सरकार के ध्यान में भी वह कार्यक्रम था। इसके बावजूद जिस तरह की सुरक्षा चाहिए थी, वह नहीं मिली। आज उनके काफिले पर पथराव किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub